भारती विश्वविद्यालय के छात्र इसरो में चयन विश्वविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर दी बधाई

post

भारती विश्वविद्यालय के छात्र इसरो में चयन विश्वविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर दी बधाई

भिलाई। छत्तीसगढ़ में होनहारों बच्चों की कमी नहीं है जिसका जीता जागता उदाहरण हमें देखने को मिलता है दुर्ग भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र डेरहू प्रसाद का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र, श्रीहरिकोटा में चयन हुआ है।

डेरहू प्रसाद ने भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक 78 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण किया है। छात्र ग्राम सिंगारपुर, बलौदाबाजार का निवासी है और पिता किसान है।

#भारतीविश्वविद्यालय

You might also like!




Advertisment