भाजपा ने श्याम भोजवानी और अनिल लकड़ा को 6 साल के लिए किया निष्कासित


शहर 12 March 2025
post

भाजपा ने श्याम भोजवानी और अनिल लकड़ा को 6 साल के लिए किया निष्कासित

रायगढ़, 12 मार्च ।घरघोड़ा नगर पंचायत में अध्यक्ष चुनाव हारने के बाद बहुमत का आंकड़ा रखने के बावजूद भाजपा को अपने ही पार्टी के पार्षदों के गद्दारी से क्रास वोटिंग के चलते उपाध्यक्ष पद भी गंवाना पड़ गया। प्रदेश भाजपा ने अनुशासन की कार्रवाई का डंडा चलाते हुए दो गद्दार पार्षदों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासन कर दिया है। रायगढ़ जिले में घरघोड़ा नगर पंचायत कोयला खदान के बीच घिरा होने के चलते हीरे की तर्ज पर प्रदेश में चमकता है।

निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा को यहां तगड़ा झटका निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस से बागी होकर लड़ने वाले सुरेंद्र सिल्लू चौधरी ने दिया। वही पार्षदों की बहुमत संख्या नगर पंचायत में भाजपा के पास थी, यह संख्या उपाध्यक्ष बनने के लिए काफी था परंतु गद्दार पार्षदों के चलते भाजपा को यहां हार का सामना करना पड़ा ।क्रॉस वोटिंग के चलते अल्पमत वाली कांग्रेस को बहुमत मिल गया और उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी की ताजपोशी हो गई। जिस पर श्याम भोजवानी वार्ड पार्षद तथा अनिल लकड़ा दोनों के नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध मतदान किये जाने पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। यह अनुशासन भंग करने की परिधि में आता है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने पार्टी विरोधी कार्य करने में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दोनों को 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

You might also like!




Advertisment