रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने जिले की पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से आज बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। इस सूची में निरीक्षक से लेकर आरक्षक स्तर तक के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।
महत्वपूर्ण बदलावों में, निरीक्षक रोहित बंजारे को लैलूंगा से हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया है। वहीं, उप निरीक्षक गिरधारी साव, जो पहले जुटमिल थाने में थे, उन्हें लैलूंगा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


















