रायपुर, 15 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार काे बस्तर दौरे पर रवाना होने से पहले बिहार चुनाव के परिणाम को लेकर कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताया है। बिहार में एनडीए की बड़ी जीत हुई है। पहले बिहार को कुशासन और जंगलराज से जोड़कर देखा जाता था, लेकिन अब एनडीए सरकार में सुशासन और विकास हो रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भी जंगलराज है, वहां की जनता भी उससे छुटकारा चाहती है।
धान खरीद को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है, हार से बौखलाए हुए हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने वहां की कमान संभाली थी, लेकिन उनके पास कुछ नहीं है, इसलिए कुछ भी बोल रहे हैं। पूरे प्रदेश में आज से धान खरीद की भव्य शुरुआत हो रही है।
बस्तर के जगदलपुर दौरे को लेकर मुख्यमंत्री साय ने जानकारी दी और कहा कि आज 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। उन्हाेंनेे भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। उन्होंने कहा कि इसी शुभ दिन पर धान खरीद की भी भव्य शुरुआत हो रही है।
जनता बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी जंगलराज से छुटकारा पाना चाहती है : मुख्यमंत्री साय

















