iPhone पासवर्ड भूल गए? रिकवरी मोड से फोन कैसे अनलॉक करें


विज्ञान 30 November 2025
post

iPhone पासवर्ड भूल गए? रिकवरी मोड से फोन कैसे अनलॉक करें

iPhone में पासवर्ड, फेस आईडी या फिंगरप्रिंट से लॉक लगाया जा सकता है। लेकिन अगर आप पासवर्ड भूल जाते हैं, तो फोन लॉक हो सकता है और बार-बार गलत पासवर्ड डालने पर iPhone कई दिनों तक बंद रह सकता है।

अगर आपने हाल ही में पासवर्ड बदला है और भूल गए हैं, तो 72 घंटे के अंदर पुराने पासवर्ड से फोन खोल सकते हैं। इसके लिए रिकवरी मोड का इस्तेमाल करना पड़ता है। ध्यान रखें कि रिकवरी मोड में जाने पर फोन का पूरा डेटा डिलीट हो जाता है। इसलिए सबसे पहले बैकअप लेना जरूरी है।

डेटा सुरक्षित रखने के लिए बैकअप:
iCloud, कंप्यूटर या एक्सटर्नल ड्राइव पर बैकअप लेने के बाद ही रिकवरी मोड का इस्तेमाल करें। फोन अनलॉक होने के बाद बैकअप से डेटा वापस रिस्टोर किया जा सकता है।

रिकवरी मोड में जाने के तरीके:

  1. कंप्यूटर के जरिए:

    • फोन को USB केबल से कंप्यूटर से जोड़ें।

    • Windows पर Apple Devices ऐप, Mac Catalina या नए वर्जन में Finder, पुराने Mac में iTunes खोलें।

  2. फोन मॉडल के अनुसार बटन दबाएँ:

    • iPhone 8 और उसके बाद के मॉडल: वॉल्यूम अप → वॉल्यूम डाउन → साइड बटन दबाकर रखें।

    • iPhone 7 और 7 Plus: वॉल्यूम डाउन + साइड/टॉप बटन एक साथ दबाएँ।

    • iPhone 6s, SE और पुराने मॉडल: होम + साइड/टॉप बटन एक साथ दबाएँ।

  3. iOS 17 और नए वर्जन पर आसान तरीका (कंप्यूटर की जरूरत नहीं):

    • स्क्रीन पर "iPhone Unavailable" दिखे → Forgot Passcode?Start iPhone Reset

    • Apple अकाउंट से साइन इन करें, डिवाइस इरेज़ करें और बैकअप से रिस्टोर करें।

रिकवरी मोड में विकल्प:

  • Update: iOS फिर से इंस्टॉल होगा, लेकिन डेटा डिलीट नहीं होगा।

  • Restore: फोन फैक्ट्री सेटिंग्स पर आ जाएगा और पूरा डेटा मिट जाएगा।

15 मिनट से ज्यादा समय लगने या फेल होने पर प्रक्रिया दोबारा करनी पड़ सकती है।

रिकवरी मोड के बाद आप फोन सेट कर सकते हैं और बैकअप से सभी डेटा वापस पा सकते हैं।

You might also like!