रायगढ़ : देर शाम नम आंखों से अपने साथी हवलदार को आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ परिवार ने दी विदाई


शहर 04 December 2025
post

रायगढ़ : देर शाम नम आंखों से अपने साथी हवलदार को आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ परिवार ने दी विदाई

रायगढ़, 4 दिसंबर । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार सुबह रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के एक हेड कांस्टेबल की उनके ही एक साथी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हादसे के बाद पुलिस ने मृतक जवाना के परिजनाें काे सूचना दी। रीवा मध्य प्रदेश से मृतक के परिजनों की देर शाम काे आने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई । पोस्टमार्टम के समय आईजी मुनव्वर खुर्शीद स्वयं जिला अस्पताल में डटे रहे जहां उन्हाेंने उनके परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का अश्वासन दिया।

बुधवार देर शाम काे पोस्टमार्टम के बाद देह को परिजन शासकीय क्वार्टर ले गए थे । जहां मृतक की पत्नी का रो रो करके बुरा हाल हो गया था। उसके पाद परिजनों की उपस्थिति में मृतक का देह पोस्ट के बाहर एम्बुलेंस में लाया गया सारी औपचारिकता पूर्ण करने के बाद आरपीएफ परिवार रायगढ़ ने जिसमें सहायक सुरक्षा आयुक्त एस सी हसन, राकेश कुमार, पोस्ट रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार सहित आरपीएफ परिवार के अन्य लोगों ने नम आंखों से अपने हवलदार साथी पीके मिश्रा को अंतिम बिदाई दी।

आरपीएफ स्टाफ रायगढ़ से दो स्टाफ परिजनों के साथ रीवा जिला के लिए मृतक पीके मिश्रा पार्थिव देह लेकर कल रात्रि नौ बजे रवाना हुआ जहां परिजनों स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति में आज उनके पैतृक निवास से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी । पुत्र जो रायगढ़ से बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर हैदराबाद में अध्ययन कर रहा है उसके सीधे रीवा पहुंचने के बाद मुखाग्नि दी जाएगी ।

You might also like!