सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा लगाया गये तीन आईईडी बरामद कर किया निष्क्रिय


छत्तीसगढ़ 04 December 2025
post

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा लगाया गये तीन आईईडी बरामद कर किया निष्क्रिय

नारायणपुर, 4 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील जंगलों में सुरक्षाबलों के जवानों ने आज गुरूवार काे नक्सलियों द्वारा लगाया गये तीन आईईडी बरामद कर सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया है। नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए तीन आईईडी बम लगाए जाने की सुरक्षा बलों को सूचना मिली कि माड़ीन नदी किनारे पदबेड़ा पगडंडी मार्ग पर नक्सलियों ने आईईडी लगाई है। सूचना मिलते ही तत्काल संयुक्त ऑपरेशन की योजना बनाई गई। इस संयुक्त टीम में ओरछा स्थित आईटीबीपी की 29वीं वाहिनी, बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड नारायणपुर, थाना छोटे डोंगर पुलिस बल और आईटीबीपी डॉग स्क्वॉड शामिल थे। सुरक्षाबलों के संयुक्त दल ने मौके पर पहुंचकर तीन आईईडी बम बरामद कर सुरक्षित नष्ट कर दिया है।

You might also like!