रायगढ़ में श्री रामनवमी शोभायात्रा के लिए रूट चार्ट का निर्धारण


शहर 26 March 2026
post

रायगढ़ में श्री रामनवमी शोभायात्रा के लिए रूट चार्ट का निर्धारण

रायगढ़, 26 मार्च। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव पर रायगढ़ में आयोजित की जाने वाली श्री रामनवमी शोभायात्रा को सुव्यवस्थित , सोल्लास पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं । इसके लिए ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए जहां कारगर ट्रैफिक प्लान बनाया गया हैं, वहीं श्री रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान भारी सुरक्षा प्रबंध किया गया है।

प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर रामनवमी को पूरे धूमधाम और सोलासपूर्वक मनाया जाता है। इस अवसर पर शहर में श्री रामनवमी आयोजन समिति द्वारा सर्व समाज को साथ लेकर भव्य झांकियों के साथ श्री राम नवमी शोभा यात्रा निकाली जाती है । इस शोभायात्र में शामिल होने के लिए शहर के प्रायः सभी मोहल्लों से निकाली जाती है और यह शोभायात्रा पूरे शहर का परिभ्रमण करती है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा 27 मार्च को आयोजित होने वाली श्री रामनवमी शोभायात्रा के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया गया है जिसके साथ ही भारी सुरक्षा प्रबंध किए जाने की भी योजना बनाई गई है।

27 मार्च को रायगढ़ में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के दौरान आयोजित भगवान श्रीरामनवमी शोभा यात्रा नटवर स्कूल प्रांगण से प्रारंभ होकर गांधी प्रतिमा तिराहा, एमजी रोड, रामनिवास टाकिज चौक, सिल्वर पैलेष तिराहा, गौरीशंकर मंदिर, न्यू मार्केट तिराहा, सुभाष चौक, गद्दी चौक, कोष्टापारा तिराहा, चांदनीचौक, गांजा चौक, हटरी चौक, सिटी कोतवाली, हण्डी चौक, घड़ी चौक एवं रामलीला मैदान पहुंचेगी।

केवड़ाबाड़ी चौक, शहीद चौक, गोगाराईस मिल, सत्तीगुढ़ी चौक गांधी प्रतिमा, गोगाराईस मिल, हण्डी चौक, सारंगढ़ चौक (अग्रसेन चौक), झाराशिल्प से हाेकर चार पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।

चार पहिया एवं दो पहिया आवागमन मार्ग

किरोडीमल चौक की ओर से आने वाली यातायात शोभायात्रा प्रारंभ होने के 02 घंटे पूर्व केवड़ाबाडी चौक से मधुबनपारा मार्ग से सर्किट हाउस एवं मरीन ड्राइव का उपयोग कर नया शनिमंदिर, डिसेंट टेलर तिराहा होकर गंतव्य को जा सकते है। इसी प्रकार जूटमिल की ओर से आने वाली यातायात डिसेंट टेलर तिराहा से नया शनिमंदिर से मरीन ड्राइव होते हुए, सर्किट हाउस, रामपुर तिराहा से मधुबनपारा होते हुए केवडाबाडी से अपने गंतव्य की ओर जा सकते है।

You might also like!