पश्चिम एशिया से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की आज 32 उड़ानें


देश 03 April 2026
post

पश्चिम एशिया से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की आज 32 उड़ानें

नई दिल्ली, 03 अप्रैल । पश्चिम एशिया संकट के बीच टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस दोनों मिलकर आज इस क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 32 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी।

एयर इंडिया ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 3 अप्रैल को पश्चिम एशिया के लिए और वहां से 32 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित कर रहे हैं।

एयरलाइन के मुताबिक, इनमें यात्रियों की मदद के लिए यूएई के लिए 18 गैर-निर्धारित उड़ानें भी शामिल हैं। नियामक स्वीकृतियों द्वारा समर्थित ये परिचालन दुबई, अबू धाबी, शारजाह, मस्कट और जेद्दा जैसे शहरों को आपस में जोड़ते हैं।

एयर इंडिया ने कहा कि इसमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आने-जाने वाली 18 गैर-निर्धारित उड़ानें प्रस्थान स्टेशनों पर स्लॉट की उपलब्धता और अन्य मौजूदा स्थितियों पर निर्भर करेंगी। ये उड़ानें यूएई में संबंधित भारतीय और स्थानीय नियामक प्राधिकरणों से आवश्यक अनुमतियों के साथ संचालित की जा रही हैं।

You might also like!