गदा चौक शराब भट्टी हटाने की मांग, जनहित संघर्ष समिति ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन


छत्तीसगढ़ 24 October 2026
post

गदा चौक शराब भट्टी हटाने की मांग, जनहित संघर्ष समिति ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

भिलाई । सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान हटाने की मांग करते हुए जनहित संघर्ष समिति के संरक्षक कन्हैया सोनी  के नेतृत्व में भिलाई नगर निगम कमिश्नर सुरुची सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। कमिश्नर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि शराब दुकान हटाने की प्रक्रिया जारी है और शीघ्र ही इसे हटाया जाएगा। इस आश्वासन पर जनहित संघर्ष समिति ने कमिश्नर का आभार व्यक्त किया।

विदित हो कि इस शराब दुकान को हटाने के लिए विगत 5 वर्षों से मदन सेन, पारस जंघेल शारदा गुप्ता के नेतृत्व में लगातार आंदोलन किया जा रहा था। जिसमें मुख्यमंत्री आवास घेराव, धरना-प्रदर्शन, मशाल जुलूस जैसे कार्यक्रमों में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया था।

सुपेला गदा चौक देशी शराब दुकान हटाने के लिए युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष मदन सेन के नेतृत्व में लगातार धरना दिया गया मदन सेन ने कहा कि इतने लंबे समय से शराब दुकान हटाए जाने की मांग जनता द्वारा की जा रही है जिसके परिणाम स्वरुप अंग्रेजी शराब दुकान को हटाया गया मगर अंग्रेजी शराब को देशी शराब दुकान में बेची जा रही है जिससे यहां पर और भीड़  बढ़ चुकी है जिससे आम जनमानस में आक्रोश है। 

युवा शक्ति संगठन कि  मांगों को अनसुनी किया जाना समझ से परे है आम जनमानस की भावनाओं का ध्यान रखते हुए शराब दुकान शीघ्र से शीघ्र हटाया जाना चाहिए  विदित हो कि युवा शक्ति संगठन के निरंतर आंदोलन धरना प्रदर्शन व सभी जनप्रतिनिधियों  कलेक्टर निगम आयुक्त को ज्ञापन  सौंपा जा चुका है जिसके परिणाम स्वरुप अंग्रेजी शराब दुकान को हटाया गया मगर देसी शराब दुकान को न हटाए जाने से आम जनमानस में आक्रोश है। 

युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष मदन सेन शारदा गुप्ता पारस जंघेल ने कहा कि शराब दुकान ऐसे जगह स्थानांतरित की जाए जहां किसी भी आम लोगों को तकलीफ का सामना ना करना पड़े। संयोजक शारदा गुप्ता ने कहा कि हम सभी आंदोलन करते-करते आम जनमानस में निराशा की भावना पैदा हो चुकी है समिति से जुड़े  लोगों आम जनमानस से आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है जिसे बहुत लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम  2021 से शराब दुकान हटाने के लिए निरंतर ज्ञापन आंदोलन कर रहे है पहले सुपेला शराब दुकान हटाने 4000 लोगों ने हस्ताक्षर किया था।जिसमें लोगों ने स्वयं आगे होकर पंडाल में आकर हस्ताक्षर कर शराब दुकान हटाने की मांग की थी। उन्होंने मांग की है कि जब क्षेत्र की समस्त डेरियो को इकट्ठा कर गोकुलधाम बनाया जा सकता है इसी तर्ज पर सभी शराब दुकानों को एक जगह इकट्ठा कर भट्टीपारा बनाया जाए जहां समस्त सुविधाएं पीने वालों को दी जाए जिससे हर जगह शांति व्याप्त हो सके। युवा शक्ति संगठन ने  शीघ्र से शीघ्र शराब दुकान हटाने की मांग की है।

You might also like!