कैबिनेट ने 36,441 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ विस्तारित खेलो इंडिया योजना को मंजूरी दी


खेल 01 August 2026
post

कैबिनेट ने 36,441 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ विस्तारित खेलो इंडिया योजना को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए 36,441 करोड़ रुपये के संयुक्त परिव्यय के साथ विस्तारित खेलो इंडिया योजना और राष्ट्रीय खेल संघों (एएनएसएफ) को दी जाने वाली सहायता में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। कल नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह निर्णय युवा विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए खेलों की शक्ति का उपयोग करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। उन्होंने कहा कि इससे प्रत्येक प्रतिभाशाली युवा को उत्कृष्टता प्राप्त करने का स्पष्ट मार्ग मिलेगा। श्री वैष्णव ने कहा कि यह योजना जमीनी स्तर से लेकर टारगेट पोडियम ओलंपिक योजना स्तर तक अखिल भारतीय प्रशिक्षण सुविधाओं के निर्माण में सहायक होगी।

You might also like!