Bigg Boss 20 X Review: Aman पर फूटा फैंस का गुस्सा, यंग DSA की निकली सच्चाई, जानें X यूजर्स के रिएक्शन


मनोरंजन 22 September 2026
post

Bigg Boss 20 X Review: Aman पर फूटा फैंस का गुस्सा, यंग DSA की निकली सच्चाई, जानें X यूजर्स के रिएक्शन

Bigg Boss 20 X Review: बिग बॉस 20 के घर में हर दिन कोई न कोई ऐसा मोड़ देखने को मिल रहा है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है. कभी कंटेस्टेंट्स की दोस्ती और नोकझोंक लोगों का ध्यान खींचती है, तो कभी किसी का गुस्सा दर्शकों को प्रतिक्रिया देने पर मजबूर कर देता है. हालिया एपिसोड के बाद भी कुछ ऐसे ही पल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चर्चा में रहे. काजी तौकीर और उदिति सिंह की बातचीत से लेकर अमन के गुस्से और यंग डीएसए को लेकर सामने आई प्रतिक्रियाओं तक, दर्शकों ने अलग-अलग अंदाज में अपनी राय रखी.

काजी-उदिति की बातचीत पर यूजर्स ने लिए मजे

एपिसोड में काजी तौकीर और उदिति सिंह की रात के समय हुई बातचीत ने दर्शकों का ध्यान खींचा. उदिति ने काजी को छेड़ते हुए कहा कि उन्होंने नॉमिनेशन के दौरान उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की. इस पर काजी ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि वह सातवीं क्लास की लड़की जैसी लग रही हैं.

दोनों की इस बातचीत को लेकर एक X यूजर ने लिखा, “उनकी कभी न खत्म होने वाली रात की बातचीत. उदिति काजी को छेड़ रही हैं कि तुमने मुझे नॉमिनेशन से नहीं बचाया.” वहीं, पोस्ट में आगे काजी के डायलॉग का भी जिक्र किया गया. यूजर ने दोनों की इस बातचीत को मजेदार अंदाज में पेश किया.

काजी और उदिति की इस बॉन्डिंग पर कुछ दर्शक जहां मजे लेते दिखे, वहीं कुछ ने इसे बिग बॉस के घर में बन रहे नए समीकरण के तौर पर भी देखा.

अमन के गुस्से ने भी खींचा ध्यान

दूसरी तरफ अमन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. एक यूजर ने गुस्से वाले अंदाज में लिखा, “Never seen a bigger rage-baiter than Aman.” यानी यूजर को लगा कि अमन का व्यवहार लोगों को जानबूझकर उकसाने वाला है. इसी कमेंट में कानिका का भी जिक्र किया गया और बिग बॉस से अमन को बाहर करने की मांग की गई.

 

You might also like!