अफ्रीका के कुछ हिस्सों में हाल ही में सामने आए इबोला वायरस के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय इस स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है।
एहतियात बरतते हुए, युगांडा से हाल ही में यात्रा करके लौटे एक व्यक्ति को, जिसमें शरीर में हल्के दर्द के लक्षण थे, बेंगलुरु के सरकारी महामारी रोग अस्पताल में निगरानी और आगे की जांच के लिए आइसोलेशन में रखा गया है।
शरीर में हल्के दर्द के अलावा वह व्यक्ति अन्यथा स्वस्थ था।
एक नमूना एकत्र किया गया और प्रयोगशाला परीक्षण के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान को भेजा गया।
जांच में इबोला वायरस रोग की पुष्टि नहीं हुई है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, संबंधित राज्य अधिकारियों के समन्वय से, कड़ी निगरानी रख रहा है और डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
भारत में इबोला वायरस रोग का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
सरकार सतर्क और तैयार है, और सभी निर्धारित प्रवेश बिंदुओं और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में स्क्रीनिंग और निगरानी के उपाय जारी हैं। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे घबराएं नहीं, गलत सूचना न फैलाएं और जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

















