फुटबॉल में, भारत
ने कल गोवा के मारगाओ में खेले गए एसएएफएफ महिला चैंपियनशिप के ग्रुप बी के अपने
पहले मैच में मालदीव को 11-0 से करारी शिकस्त दी।
मेजबान टीम की ओर से अवेका सिंह ने चार गोल
करके शानदार प्रदर्शन किया,
वहीं प्रियांगका नोरेम और करिश्मा ने
दो-दो गोल दागे। प्यारी ज़ाक्सा, डांगमेई
ग्रेस और संगीता बसफोरे ने भी गोल दागकर टीम को एकतरफा जीत दिलाई।
विश्व रैंकिंग में 69वें स्थान पर काबिज भारतीय महिला टीम ने 167वें स्थान पर काबिज मालदीव के खिलाफ शुरुआत से
ही अपना दबदबा बनाए रखा और प्रतिद्वंद्वी टीम को मैच में पैर जमाने का शायद ही कभी
मौका दिया।
पांच बार की एसएएफएफ महिला चैंपियनशिप विजेता
भारत रविवार को अपने अगले मैच में मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश का सामना करेगी।

















