उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज केरलम का दौरा करेंगे


देश 30 August 2026
post

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज केरलम का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर केरल पहुंचेंगे। वे अलाप्पुझा में केरल कौमुदी दैनिक के जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद, उपराष्ट्रपति पथानामथिट्टा जिले में अरनमुला नौका दौड़ का उद्घाटन करेंगे। शाम को, उपराष्ट्रपति तिरुवनंतपुरम में ओणम पर्यटन सप्ताह समारोह की भव्य समापन परेड को हरी झंडी दिखाएंगे।

You might also like!