भारत-पाकिस्तान में तनाव की कहानी पर आधारित फिल्म ‘उड़ता तीर’ पर नेपाल में प्रतिबंध


विदेश 19 October 2026
post

भारत-पाकिस्तान में तनाव की कहानी पर आधारित फिल्म ‘उड़ता तीर’ पर नेपाल में प्रतिबंध

काठमांडू, 19 अक्टूबर   आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अभिनीत फिल्म ‘उड़ता तीर’ को नेपाल में रिलीज करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आकाश कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म शुक्रवार से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।

सूचना तथा संचार मंत्रालय ने फिल्म वितरण कंपनी नेशनल सिने ग्रुप को पत्र लिखकर सूचित किया है कि फिल्म को नेपाल में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। मंत्रालय की श्रव्य-दृश्य तथा प्रसारण शाखा ने कहा कि फिल्म में ऐसे विषयवस्तु पाए गए हैं, जिन्हें निर्माण, प्रदर्शन तथा वितरण अधिनियम, 2026 की धारा 8 (3) के तहत प्रतिबंधित किया गया है। इसी प्रावधान के अनुसार फिल्म को सार्वजनिक प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती।

फिल्म में घुमा-फिराकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की कहानी पेश की गई है। इसी वजह से केंद्रीय फिल्म जांच समिति ने इसके सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।

नेपाल के फिल्म लेखक और समीक्षक सामिप्यराज तिमिल्सिना ने कहा, “ऐसी फिल्मों को रोकने का प्रावधान है, जिनसे किसी दूसरे देश की छवि को नुकसान पहुंच सकता है, क्योंकि दोनों देश हमारे मित्र राष्ट्र हैं।”

उन्होंने बताया कि किसी भी देश की राष्ट्रीयता या वहां के समुदाय पर सीधे असर डालने वाली फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगाने का प्रावधान

मौजूद है।

You might also like!