रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समाज सुधारक राजा राममोहन रॉय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


देश 22 May 2026
post

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समाज सुधारक राजा राममोहन रॉय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज समाज सुधारक राजा राममोहन रॉय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि राजा राममोहन रॉय ने सामाजिक बुराइयों, अंधविश्वासों और सती प्रथा जैसी अमानवीय परंपराओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी और इस प्रकार आधुनिक भारत की नींव को मजबूत किया। रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि प्रतिभाशाली विचारक और दूरदर्शी राजा राममोहन रॉय की प्रगतिशील सोच और सामाजिक सुधार के प्रति समर्पण देशवासियों को सदा प्रेरित करता रहेगा।

You might also like!