अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है
कि वह भारत में अपने साझेदारों के साथ अमेरिका का 250वां जन्मदिन मनाने के लिए उत्सुक हैं।
अपनी यात्रा से पहले साझा किए गए एक वीडियो
संदेश में, श्री रुबियो ने कहा कि भारत विश्व का
सबसे बड़ा लोकतंत्र है और अमेरिका विश्व का सबसे पुराना देश है, इसलिए अमेरिका इसे साथ मिलकर मनाने के लिए
उत्सुक है। भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी यह वीडियो साझा किया।
अमेरिका 4
जुलाई को स्वतंत्रता की घोषणा पर हस्ताक्षर की 250वीं वर्षगांठ मनाएगा। श्री रुबियो इस महीने की 23 तारीख से शुरू होने वाली चार दिवसीय भारत
यात्रा पर रहेंगे।
यह उनकी भारत की पहली यात्रा होगी। इस यात्रा
के दौरान वे कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे।
नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा कि
श्री रुबियो 26 मई को ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश
मंत्रियों के साथ क्वाड की बैठक में भाग लेंगे, जिसकी
अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर करेंगे।

















