अविनाश मिश्रा बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ट्रॉफी देख इमोशनल हुईं रूमर्ड गर्लफ्रेंड ईशा सिंह, बताया 'गॉड्स प्लान'


मनोरंजन 05 October 2026
post

अविनाश मिश्रा बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ट्रॉफी देख इमोशनल हुईं रूमर्ड गर्लफ्रेंड ईशा सिंह, बताया 'गॉड्स प्लान'

खतरों के खिलाड़ी 15’ का विनर आखिरकार मिल गया है. रविवार यानी 4 अक्टूबर 2026 को शो का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें अविनाश मिश्रा ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली. फिनाले में अविनाश का मुकाबला ऋत्विक धनजानी और ओरी से हुआ था. फिनाले टास्क में सबसे कम समय लेने की वजह से अविनाश ने दोनों को पीछे छोड़ दिया. जीत के बाद एक्टर काफी इमोशनल हो गए और रोहित शेट्टी को गले लगा लिया.

जैसे ही रोहित शेट्टी ने विनर के तौर पर अविनाश के नाम की अनाउंसमेंट की, वह खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर ही रो पड़े. उन्होंने रोहित शेट्टी को गले लगा लिया. अविनाश ने इमोशनल होकर कहा:

फिनाले में अविनाश को चीयर करने उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड ईशा सिंह भी मौजूद थीं. जैसे ही शो खत्म हुआ, ईशा ने अपने सोशल मीडिया पर अविनाश संग ट्रॉफी पकड़े हुए एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की. फोटो के साथ उन्होंने एक प्यारा सा नोट लिखा, "मेबी गॉड्स प्लान रियली वॉज बिगर... केकेके 15 विनर सो सो प्राउड ऑफ यू अविनाश... बीआरबी, क्राइंग!" यानी उन्हें अविनाश पर बेहद गर्व है और शायद ऊपर वाले ने उनके लिए कुछ बहुत बड़ा सोच रखा था.

अविनाश मिश्रा लगभग 10 सालों से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. एक्टिंग में आने से पहले वह एक डीजे के तौर पर काम करते थे. उन्होंने साल 2016 में शो 'सेठजी' से एक्टिंग शुरू की थी. इसके बाद 'इश्कबाज', 'मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव' और 'नथ' जैसे टीवी शोज से उन्हें पहचान मिली. इसके बाद सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' में वह फाइनलिस्ट बने और अब रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी जीतकर उन्होंने साबित कर दिया कि वह असली खिलाड़ी हैं.

You might also like!