भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल


शहर 07 November 2026
post

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायगढ़, 07 नवंबर   भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला प्रदेश दौरा होगा। इस दौरान रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर नितिन नबीन ने छत्तीसगढ़ आने की सहमति दी है। उनके साथ भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेता कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी के कामकाज की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में पिछले दौरे के दौरान हुई चर्चाओं का फीडबैक और अपडेट लेंगी। इसके साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जिम्मेदारियों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहले छत्तीसगढ़ दौरे को संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

You might also like!