शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले


व्यापार 21 October 2026
post

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर   घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हरे निशान में हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के कुछ देर बाद लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच सुबह 10:30 बजे सेंसेक्स 0.42 प्रतिशत और निफ्टी 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 485.03 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की शानदार बढ़त के साथ 74,337.93 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया। आईटी शेयरों में आई तेजी से बाजार को सहारा मिला, लेकिन कुछ बड़े हैवीवेट शेयरों में बिकवाली के कारण सेंसेक्स पर दबाव भी बना रहा। बिकवाली का दबाव बनने से यह सूचकांक 74,070.54 अंक के स्तर तक गिर गया। वहीं लिवाली शुरू होने पर यह उछल कर 74,682.19 अंक तक आ गया। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच सुबह 10:30 बजे सेंसेक्स 311.86 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,164.76 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की ही तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 127.05 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,016 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही पहले बिकवाली का दबाव बना, जिसके कारण ये सूचकांक फिसल कर 22,922.45 के निचले स्तर तक गिर गया। हालांकि शुरुआती कारोबार के दौरान ही लिवालों ने खरीदारी का जोर बना दिया, जिससे निफ्टी की चाल मे तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक उछल कर 23,120.90 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10:30 बजे निफ्टी 66.50 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,955.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 3,018 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 790 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 2,228 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 14 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 16 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 26 शेयर हरे निशान में और 24 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

10:30 बजे तक कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से इन्फोसिस 3.28 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 2.24 प्रतिशत, टीसीएस 2.11 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.99 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट 1.88 प्रतिशत की मजबूती के साथ टॉप 5 गेनर्स की सूची में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस 1.93 प्रतिशत, ट्रेंट लिमिटेड 1.16 प्रतिशत, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 1.15 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.08 प्रतिशत और इंटरग्लोब एविशन (इंडिगो) 1.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ टॉप 5 लूजर्स के रूप में कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 876.37 अंक यानी 1.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,852.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 257.20 अंक यानी 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,888.95 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

You might also like!