15 शहरों में शानदार रिस्पॉन्स के बाद 'ओह माय डॉग' के पेड प्रीव्यू शो का ऐलान


मनोरंजन 06 August 2026
post

15 शहरों में शानदार रिस्पॉन्स के बाद 'ओह माय डॉग' के पेड प्रीव्यू शो का ऐलान

निर्देशक अमित राय की आगामी फेमिली एंटरटेनर फिल्म 'ओह माय डॉग' को देशभर के 15 शहरों में आयोजित विशेष स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों से जबरदस्त प्यार और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इसी उत्साह को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की आधिकारिक रिलीज से एक दिन पहले, यानी 6 अगस्त को देशभर में 149 की विशेष कीमत पर पेड प्रीव्यू शो आयोजित करने का फैसला किया है। फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कोलकाता, लखनऊ, जयपुर, इंदौर, दिल्ली, पुणे, पटना, अहमदाबाद, गुवाहाटी, बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई समेत कई शहरों में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद फिल्म को भावनात्मक और दिल छू लेने वाली पारिवारिक कहानी के लिए सराहा गया। निर्देशक अमित राय ने कहा कि दर्शकों से मिले प्यार ने उन्हें यह पहल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि 149 के इन प्रीव्यू शोज के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म को आधिकारिक रिलीज से पहले देख सकेंगे।

'ओह माय डॉग' का लेखन, निर्देशन और निर्माण अमित राय ने किया है। फिल्म का निर्माण राजेश भारद्वाज और सना वारसी ने बाबूलाल बिस्कोप और थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। फिल्म में माही राय, पंकज त्रिपाठी, गीता अग्रवाल शर्मा, राजेश कुमार, पवन मल्होत्रा, सुलाख्याना बरुआ और विजय मिश्रा अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं ऑस्कर और ब्रूनो सहित 250 से अधिक कुत्तों की मौजूदगी फिल्म को खास बनाती है।

You might also like!