'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गृह मंत्री ने अपने आवाास पर फहराया तिरंगा


देश 13 August 2026
post

'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गृह मंत्री ने अपने आवाास पर फहराया तिरंगा

नई दिल्ली, 13 अगस्त  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और उनकी पत्नी ने गुरुवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा फहराया।

शाह ने एक्स पर लिखा, “आज अपने आवास पर मैंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किया गया यह अभियान आज हर भारतीय के मन में देशभक्ति तथा गर्व की भावना को और मजबूत कर रहा है। आज करोड़ों देशवासी तिरंगे से जुड़ रहे हैं और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को सशक्त कर रहे हैं।"

वहीं, केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि डल झील, शिकारा, तिरंगा और आनंदित करने वाला अनुभव! कश्मीर की खूबसूरती के बीच शान से लहराता तिरंगा, यही तो नए कश्मीर की नई पहचान है! यहां हर दिल में शांति, विकास और देश के लिए गर्व की भावना है। यह सिर्फ एक नजारा नहीं है यह नए कश्मीर की नई ऊर्जा है!

You might also like!