बिग बॉस 20 का घर इन दिनों किसी मसाला
फिल्म से कम नहीं है, जहां हर दिन रिश्तों में ट्विस्ट,
तकरार और इमोशन्स का नया तड़का लग रहा है. 1 अक्टूबर
के एपिसोड में कहीं माही विज और मैरी कॉम के बीच खाने को लेकर 'किचन पॉलिटिक्स' का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को
मिला, तो कहीं कैप्टेंसी टास्क में कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे
को अजीबोगरीब चुनौतियां देकर खूब मनोरंजन किया.
लेकिन इस हंसी-मजाक के बीच बिग बॉस ने एक
ऐसा फैसला सुनाया, जिसने सबको चौंका दिया. कप्तानी के दावेदारों को
घर के ही एक सदस्य को बाहर करने की जिम्मेदारी मिली और देखते ही देखते रीति तिवारी
का सफर खत्म हो गया. यानी इस एपिसोड में ड्रामा भी था, मनोरंजन
भी और इमोशनल ट्विस्ट भी
'अब सीना ठोककर
किचन में घूमूंगी' - माही
माही ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि घर में किचन पॉलिटिक्स
हद से ज्यादा बढ़ गई है. उनके मुताबिक, अगर गुल्लू
पकौड़े खा रहे थे और कनिका को भी दे रहे थे, तो मैरी कॉम को
इस पर ध्यान देना चाहिए था. माही ने साफ कहा कि अब वह खुद किचन में जाएंगी,
अपना खाना बनाएंगी और खाएंगी.
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों के खाना
देने का तरीका उन्हें पसंद नहीं आता. माही की बातों से साफ था कि वह घर में खाने
को लेकर बन रहे समीकरणों से परेशान हैं. वहीं, आम्रपाली
दुबे ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि मैरी कॉम पर पक्षपात करने
के आरोप लग रहे हैं.
मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज
मामला तब और बढ़ गया, जब माही खाने
को लेकर मैरी कॉम से बात करने पहुंचीं. मैरी ने उन्हें समझाया कि कनिका और गुल्लू
ने खुद खाना लिया था, उन्होंने किसी को अलग से कुछ नहीं
दिया. मैरी कॉम ने यह भी कहा कि उन्होंने खाना सामान्य तरीके से बनाया था और
उन्हें किसी के सामने अच्छा बनने का शौक नहीं है.
इस दौरान माही ने गुल्लू से घी को लेकर भी सवाल किए. खाने की चीजों
को लेकर शुरू हुई यह बहस घर में चल रही खींचतान को एक बार फिर सामने ले आई.
लवप्रीत ने काजी को दिए
अजीबोगरीब टास्क
कैप्टेंसी टास्क में लवप्रीत ने जीत हासिल की और काजी को मजेदार
सजाएं दीं. उन्हें मेंढक की तरह कूदने, बर्तन धोने
वाले पानी से हाथ साफ करने, सारी लड़कियों के पैर छूना और
आम्रपाली दुबे व कनिका मान की मालिश करने जैसे काम करने पड़े.

















