घरेलू उपाय देंगे सर्दी-जुकाम से राहत

post

घरेलू उपाय देंगे सर्दी-जुकाम से राहत

ड्राई मौसम बीमारियों के लिए जिम्मेदार होता है। इस दौरान नाक, कान, गले की एलर्जी, सासं लेते समय छाती में परेशानी और सर्दी जुकाम-खांसी जैसी बीमारी ज्यादा होती हैं। ये बीमारियां इन दिनों होने वाली आतिशबाजी, सडकों पर उडती धूल आदि से होती है। अब मौसम फिर से बदल रहा है और सर्दी दस्तक दे रही है।

इन दिनों कई लोग वायरल बुखार की चपेट में हैं। आजकल जुकाम बुखार और कई बीमारियों से पीडित लोग घर-घर में दिखाई दे रहा है। कुछ लोगों की नाक बंद हो रही है, कुछ को जुकाम बढने पर फीवर आ रहा है। यदि बुखार जुकाम का उपचार उसके लक्षण नजर आते ही कर लिया जाए तो शरीर को अन्य दूसरी बीमारियों की परेशानी नहीं झेलनी पडती है।

अदरक के टुकडों का काढा 20 मि ली से 30 मि ली दिन में तीन बार लेने से सर्दी से आराम मिलता है।

10 ग्राम लहसुन को 1 कप दूध में 1/2 कप होने तक उबालें। इसे शाम को सोते समय या नाश्ते के पहले लें।

थोडा अदरक, अजवाइन 1 चम्मच, लौंग 5, काली मिर्च 3, मैथी 1 चम्मच, तुलसी और पुदीना पत्ती 10 प्रत्येक इन सबका काढा बनाकर, खांडसारी मिलाकर दिन में दो बार आराम होने तक लेना चाहिए। काली मिर्च जलाकर उसका धुआं सूंघने से बंद नाक खुलती है।

खसखस के बीज नींबू के रस में पीसकर उससे शरीर पर मालिश करने से सूखी खुजली दूर हो जाती है।

You might also like!