ईरान ने कुवैत में हुए हमलों में अपनी भूमिका से किया इनकार, हमलों में दो इतालवी नागरिकों की मौत


विदेश 27 November 2026
post

ईरान ने कुवैत में हुए हमलों में अपनी भूमिका से किया इनकार, हमलों में दो इतालवी नागरिकों की मौत

ईरान ने कुवैत में हुए हमलों में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। इन हमलों में इटली के दो नागरिकों की मौत हो गई थी। कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कल बताया था कि ईरान के ड्रोन हमलों में दो इतालवी नागरिक मारे गए।

हालांकि, रोम स्थित ईरान के दूतावास ने कुवैत के एक सैन्य ठिकाने पर कथित ड्रोन हमले में ईरान की भूमिका होने के आरोपों को खारिज किया है। ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने भी इस घटना को संदिग्ध बताया है। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए ईरान, कुवैत और इटली के साथ सहयोग करने को तैयार है।

इस बीच, सऊदी अरब के जज़ान तेल शोधन संयंत्र पर हुए हवाई हमले के बाद वहां कामकाज अस्थायी रूप से रोक दिया गया। सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, इस हमले में नेपाल के एक कर्मचारी की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

You might also like!