संभल, 25 मई । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने साेमवार काे जनपद संभल पहुंच कर विभिन्न कार्यक्रमाें में हिस्सा लिया। उन्होंने सबसे पहले असमोली विकासखंड एवं पंचायत असमोली के सचिवालय का निरीक्षण करने के बाद संभल स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की और आह्वान किया कि अगले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कार्य शुरु कर ऐतिहासिक जीत दिलाएं।
इन कार्यक्रमाें के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संभल जनपद को नंबर एक पर लाना है। गरीब जन कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचा कर रहेंगे। उन्हाेंने कहा कि समीक्षा बैठक में संभल जनपद को जरूरी सुविधाओं की जानकारी ली जाएगी और आवश्यकताओं काे पूरा किया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि आज यहां सिंदूर वाटिका जनता को लोकार्पित की गई है। ऑपरेशन सिंदूर को याद दिलाने के लिए सिंदूर वाटिका का लोकार्पण हुआ है और वहां पर एक फाइटर विमान भी देखने को मिलेगा।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगले वर्ष हाेने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ एकतरफा बीजेपी की सरकार बनेगी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के गुंडाराज को अभी लोग भूले नहीं हैं । कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने जिस ढंग से महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को रोकने का काम किया नारी शक्ति बंधन अधिनियम को, प्रदेश व देश की महिलाएं कभी भी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिहाज से मैं कहता हूं कि उत्तर प्रदेश में भाजपा अपने सहयोगी जनों को साथ लेकर एनडीए की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी।
संभल पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कहा— उप्र में ऐतिहासिक जीत के साथ फिर सरकार बनाएगी भाजपा















