क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक कल नई दिल्ली
में होगी। इस बैठक में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी और
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भाग लेंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि नेता प्राथमिकता वाले
क्षेत्रों में क्वाड सहयोग को आगे बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे, चल रही पहलों पर हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे
और आपसी चिंता के अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
















