माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली अमिता श्रीवास के सम्मान की उठी मांग

post

माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली अमिता श्रीवास के सम्मान की उठी मांग

जांजगीर-चांपा, 25 मई। जिले की पर्वतारोही अमिता श्रीवास द्वारा माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर जिले सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन करने पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने उन्हें बधाई दी है।

चंदेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी को आज पत्र लिखकर अमिता श्रीवास को किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि अमिता श्रीवास ने अपने अदम्य साहस और उत्कृष्ट पर्वतारोहण कौशल का परिचय देते हुए विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर प्रदेश और देश को गौरवान्वित किया है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए अमिता श्रीवास को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

You might also like!