मांजलपुर उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल ने भरा नामांकन


देश 13 July 2026
post

मांजलपुर उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल ने भरा नामांकन

वडोदरा, 13 जुलाई । गुजरात के वडोदरा की मांजलपुर विधानसभा सीट से सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सतीश पटेल ने गुजरात प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या

में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। इसके बाद सतीश पटेल ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया।

मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होगी। उम्मीदवारों की अंतिम सूची सामने आने के बाद चुनाव प्रचार में और तेजी आने की संभावना है। साथ ही आगामी दिनों में राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए चुनाव प्रचार अभियान को तेज करेंगे।

You might also like!