पांच दिवसीय कथक कार्यशाला 15 से 19 जुलाई काे, मधुगुंजन संगीत समिति का आयोजन


शहर 11 July 2026
post

पांच दिवसीय कथक कार्यशाला 15 से 19 जुलाई काे, मधुगुंजन संगीत समिति का आयोजन

रायगढ़, 11 जुलाई। संगीत सम्राट महाराजा चक्रधर सिंह के योगदान से रायगढ़ का नाम विश्व में प्रसिद्ध है। उनकी संरक्षण पद्धति का अनुसरण करते हुए कला संस्कृति के प्रचार प्रसार एवं उसके संवर्धन हेतु कार्य करने वाली देश की प्रसिद्ध संस्था मधुगुंजन संगीत समिति, संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से पांच दिवसीय कथक कार्यशाला 15 से 19 जुलाई तक आयोजित हाेगा।


मधुगुंजन संगीत समिति के सदस्याें ने शनिवार काे बताया कि कार्यशाला में सह प्रायोजक के रूप में नगर की विश्व प्रसिद्ध संस्था श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय का सहयोग रहेगा। कार्यशाला मुख्य रूप से कथक नृत्य पर आधारित होगी। पांच दिवस के उक्त कार्यशाला हेतु डॉक्टर सम्राट चौधरी अगरतला वेस्ट त्रिपुरा प्रमुख गुरु के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसी के साथ चित्रांशी पाणिकर (अंतर्राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना), ज्योति श्री वैष्णव अंतर्राष्ट्रीय युवा कथक नृत्यांगना रायगढ़ घराना, बिलासपुर का प्रदर्शनात्मक आख्यान होगा।


कार्यशाला हेतु इच्छुक शिक्षार्थियों से आवेदन मंगाए गए थे, जिसमें अब तक जूनियर एवं सीनियर विद्यार्थियों के कुल 75 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उक्त पांच दिवस में प्रतिदिन संध्या 5 से 9 बजे तक युवा कलाकारों की टीम रायगढ़ जिले व राज्य के इच्छुक विद्यार्थियों को कत्थक के गुर सीखाने का भरपूर प्रयास करेंगे।


उक्त कार्यक्रम रायगढ़ स्टेडियम के मल्टीपर्पज हाल में संपन्न होगा। उक्त कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक नर्तक एवं गुरु शरद वैष्णव, रोशनी वैष्णव कार्यकारी अध्यक्ष मधुगंजन संगीत समिति अजीत स्वाइन, सुनैना स्वाइन, कलाविद मनोज श्रीवास्तव, निहारिका यादव, निधि बाजपेई एवं जेनिफर जोसेफ की प्रमुख भूमिका रहेगी।

You might also like!