दो दिवसीय राजनांदगांव दौरे पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

post

दो दिवसीय राजनांदगांव दौरे पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 11 और 12 जुलाई को राजनांदगांव जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सामाजिक, विकास और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 11 जुलाई को डॉ. रमन सिंह ग्राम बाटगांव में आयोजित वृक्षारोपण एवं नि:शुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके बाद शाम को वे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होकर प्रतिभावान विद्यार्थियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों का सम्मान करेंगे।

दौरे के दूसरे दिन 12 जुलाई को विधानसभा अध्यक्ष मंडी बोर्ड द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देंगे।

सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद डॉ. रमन सिंह रायपुर लौटेंगे। उनके दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। दौरे के दौरान जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी रहने की संभावना है।


You might also like!