लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आशा व्यक्त की है कि संसद सदस्य संविधान की गरिमा और संसदीय परंपराओं एवं मर्यादा का पालन करते हुए सहयोग की भावना से कार्यवाही में भाग लेंगे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री बिरला ने कहा कि संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि विधायी एवं अन्य संसदीय कार्यों का सुचारू संचालन और अधिकतम कार्यनिष्पादन सामूहिक जिम्मेदारी है। श्री बिरला ने आगे कहा कि इससे जनता का विश्वास और मजबूत होगा तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं का कद बढ़ेगा।
लोकसभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे मिलकर काम करें ताकि यह सत्र सार्थक चर्चा, जन-केंद्रित निर्णय लेने और संसद की गरिमा को बनाए रखते हुए संचालित हो सके।
















