दलीप ट्रॉफी 23 अगस्त से, छह क्षेत्रीय टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी


खेल 22 August 2026
post

दलीप ट्रॉफी 23 अगस्त से, छह क्षेत्रीय टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी

नई दिल्ली, 22 अगस्त । दलीप ट्रॉफी 2026-27 का आगाज 23 अगस्त से होगा। प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट में छह क्षेत्रीय टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कई अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उभरते सितारे भी प्रतिभा दिखाएंगे।

गत चैंपियन साउथ जोन सेमीफाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। सेंट्रल जोन को भी अंतिम चार में सीधे प्रवेश मिला है। वहीं, नॉर्थ जोन, वेस्ट जोन, ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे। क्वार्टर फाइनल के विजेता सेमीफाइनल में पहुंचेंगे।

रजत पाटीदार सेंट्रल जोन की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा साउथ जोन के कप्तान होंगे। ऋतुराज गायकवाड़ वेस्ट जोन, ईशान किशन ईस्ट जोन, जोनाथन रोंगसेन नॉर्थ-ईस्ट जोन और कन्हैया वाधवान नॉर्थ जोन कमान संभालेंगे।

नॉर्थ जोन

कन्हैया वाधवान (कप्तान एवं विकेटकीपर), आयुष बडोनी (उपकप्तान), सनत सांगवान, यश ढुल, आयुष दोसजा, निशांत सिंधु, अंशुल कंबोज, निखिल कश्यप, कामरान इकबाल, अब्दुल समद, आबिद मुश्ताक, सुनील कुमार, साहिल लोत्रा, अर्शदीप सिंह और अर्जुन शर्मा।

(साहिल लोत्रा ने युधवीर सिंह की जगह ली है।)

नॉर्थ-ईस्ट जोन

जोनाथन रोंगसेन (कप्तान), बिश्वरजीत सिंह कोंथौजम (उपकप्तान), तेची नेरी, प्रीयोजित के, रोनाल्ड मेइती, जोतिन सिंह फेइरोइजाम, किशन लिंगदोह, अर्पित सुभाष (विकेटकीपर), आकाश कुमार चौधरी, जोसेफ लालथानखुमा, लालरेम्पौइया, इम्लीवती लेमतुर, विनो जी झिमोमी, रॉबिन लिम्बू और आशीष थापा (विकेटकीपर)।

ईस्ट जोन

ईशान किशन (कप्तान एवं विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), डेनिश दास, अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति और अभिजीत सरकार।63.

You might also like!