फिल्म "जन नायगन" रिलीज, CM विजय निभा रहे हीरो का रोल


मनोरंजन 23 July 2026
post

फिल्म "जन नायगन" रिलीज, CM विजय निभा रहे हीरो का रोल

करीबन 6 महीने के लंबे स्ट्रगल के बाद थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. सेंसर सर्टिफिकेट में फंसी ये फिल्म विवादों से गुजरने के बाद फैंस के बीच पहुंची है. इसलिए लोगों में इस मूवी को लेकर क्रेज है. तमिलनाडु में 23 जुलाई का दिन जश्न के तौर पर देखा जा रहा है.छुट्टियां व मौसमी आयोजन साउथ में थियेटर्स के बाहर फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है. सोशल मीडिया पर सिनेमाहॉल के अंदर का नजारा दिखाते हुए कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें फैंस हूटिंग कर रहे हैं, खुशी से झूम रहे हैं, तालियां बजा रहे हैं. मूवी शुरू होने पर विजय को सीएम विजय का टाइटल दिया गया है. ये मोमेंट फैंस अपने कैमरे में कैद करते हुए नजर आए. सिनेमाघरों के बाहर विजय के बड़े-बड़े पोस्टर और होर्डिंग्स लगे हैं. बेंगलुरु के संध्या थियेटर के बाहर का विजुअल सामने आया है जिसमें सिनेमाहॉल से बड़ा विजय का कटआउट लगा है. वो अपने सिग्नेचर स्वैग को दिखाते नजर आए हैं. फैंस विजय के इस कटआउट के सामने फोटोज क्लिक करा रहे हैं. सिनेमाघरों के बाहर लोग पटाखे जलाते दिखे. कई लोग ग्रुप में डांस करते हुए नजर आए.

इंडिया में ये फिल्म 2,500 स्क्रीन पर रिलीज हुई है. आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल में सुबह 6 बजे से पहले शो शुरू हो गए, जबकि तमिलनाडु में हमेशा की तरह सुबह 9 बजे से फिल्म की स्क्रीनिंग शुरू होगी. जन नायगन मूवी में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. डायरेक्टर एच. विनोथ के निर्देशन में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग कर सकती है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, मूवी इंडिया में ओपनिंग वीकेंड में 150-180 करोड़ कमा सकती है. वहीं इसके पहले दिन का कलेक्शन घरेलू मार्केट में 60 करोड़ होने का अनुमान है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन 90-100 करोड़ बताया जा रहा है.


You might also like!