छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कांकेर जिले के विकासखण्ड-कोयलीबेड़ा के बड़ेझारकट्टा एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य के लिए 7 करोड़ 68 लाख 61 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने पर क्षेत्र में निस्तारी, भू-जल संवर्धन, पेयजल एवं किसानों के द्वारा स्वयं के साधनों से करीब 250 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।
कोयलीबेड़ा के बड़ेझारकट्टा एनीकट निर्माण के लिए 7.68 करोड़ रुपये स्वीकृत














