उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 का शुभारंभ

post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 का शुभारंभ

रायपुर 31 जुलाई  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज शुक्रवार काे रायपुर के लाभांडी में छत्तीसगढ़ टेंट ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने एक्सपो का अवलोकन किया।

साव ने टेंट एवं डेकोरेशन से जुड़े आधुनिक उत्पादों, आकर्षक डिज़ाइनों और नई तकनीकों की सराहना की। समारोह में देशभर से आए टेंट व्यवसायी एवं उद्योग से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

साव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि टेंट व्यवसाय आज तेजी से विकसित होकर एक सशक्त उद्योग के रूप में स्थापित हो रहा है। नई थीम और लगातार हो रहे नवाचार इस क्षेत्र को नई पहचान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि, कम समय में किसी भी स्थान का स्वरूप बदल देना टेंट व्यवसायियों की रचनात्मकता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सराहनीय हैं इसमें प्रदेशभर के व्यवसायियों को एक मंच पर लाकर अनुभव साझा करने और व्यापार के नए अवसर उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ टेंट ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। ऐसे प्रयास टेंट उद्योग के विकास और प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू , टेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी गण एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।

You might also like!