उप्र क्रिकेट एसोसिएशन ने अंपायर और स्कोरर पैनल के लिए मांगे आवेदन


खेल 04 August 2026
post

उप्र क्रिकेट एसोसिएशन ने अंपायर और स्कोरर पैनल के लिए मांगे आवेदन

मुरादाबाद, 04 अगस्त उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने अंपायर और स्कोरर पैनल के गठन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं । इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए क्रिकेट के क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर है चयनित अभ्यर्थियों को राज्य स्तरीय कार्यशाला और परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने मंगलवार को बताया कि यूपीसीए के निर्देश पर प्रत्येक जिला क्रिकेट एसोसिएशन से अधिकतम दो अंपायर और दो स्कोर अभ्यर्थियों का नामांकन भेजा जाएगा। इनका चयन राज्य स्तर पर आयोजित कार्यशाला व परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। विजय गुप्ता ने बताया कि इसके बाद राज्य स्तर पर अंपायर और स्कॉलर पैनल का गठन होगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 1 सितंबर 2026 को न्यूनतम 22 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी को अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है और क्रिकेट के नियमों की पूरी जानकारी भी होनी चाहिए।

You might also like!