केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका के ऐशविले में जी20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा से मुलाकात की।
दोनों नेताओं ने वैश्विक आर्थिक परिदृश्य और भारत की विकास की दिशा में हो रहे बदलावों पर चर्चा की। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने विश्लेषणात्मक क्षमताओं को मजबूत करने, सुदृढ़ व्यापक आर्थिक नीतियों का समर्थन करने और वैश्विक आर्थिक स्थिरता में योगदान देने के लिए भारत-आईएमएफ के निरंतर सहयोग के महत्व पर बल दिया। सुश्री क्रिस्टालिना ने भारत के मजबूत आर्थिक प्रदर्शन और प्रगति की सराहना करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था द्वारा निर्मित मजबूती का उल्लेख किया।
वित्त मंत्री ने भारत के मजबूत व्यापक आर्थिक आधारभूत सिद्धांतों और ठोस, साक्ष्य-आधारित निगरानी ढांचों के महत्व पर प्रकाश डाला
















