मिस वर्ल्ड 2026 का फाइनल आज वियतनाम में आयोजित होगा


विदेश 05 September 2026
post

मिस वर्ल्ड 2026 का फाइनल आज वियतनाम में आयोजित होगा

मिस वर्ल्ड 2026 का फाइनल आज वियतनाम के तटीय शहर न्हा ट्रांग में आयोजित किया जाएगा। कुल 111 प्रतियोगी इस प्रतिष्ठित ताज के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। मिस वर्ल्ड 2025 की विजेता थाईलैंड की सुचाता चुआंगश्री अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी।

भारत का प्रतिनिधित्व 2024 फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड की विजेता निकिता पोरवाल कर रही हैं। मध्य प्रदेश की रहने वाली निकिता ने टेलीविजन एंकर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।

बाद में उन्होंने थिएटर और सौंदर्य प्रतियोगिताओं में कदम रखा। भारत ने आखिरी बार 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, जब मानुषी छिल्लर विजेता बनी थीं। अब निकिता का लक्ष्य इस प्रतिष्ठित ताज को भारत वापस लाना है।

 

You might also like!