सर्दियों में गाजर के जूस पीने के हैं जबरदस्त फायदे


देश 15 September 2026
post

सर्दियों में गाजर के जूस पीने के हैं जबरदस्त फायदे

सर्दियों के मौसम में लोग दिल से जुड़ी बीमारियों के बहुत ज़्यादा शिकार होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहे। इसे कंट्रोल करने के लिए आप ताजी ताजी गाजर के जूस का सेवन शुरू कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन ए, बी1, बी2, बी3, ई, के, मैगनीज, बायोटिन, फास्फोरस, फोलेट जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। चलिए आपको बताते हैं गाजर का जूस पीने से आपको क्या फायदे होंगे।

गाजर का जूस पीने के लाभ

इम्यूनिटी बढ़ाए

गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन ए के साथ बीटा-कैरोटिन पाया जाता है जो आपके इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है।

दिल को रखे हेल्दी: इस जूस में पोटेशियम पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्राल को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके साथ ही आपके दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है।

हड्डियों के बनाए मजबूत

गाजर के जूस में भरपूर मात्रा में 'विटामिन केÓ  के साथ प्रोटीन पाया जाता है। जो शरीर में जाकर कैल्शियम की मात्रा को पूरा करता है। जिससे आपकी हड्डियां मजबूत रहती हैं।

ब्लड शुगर को करे कंट्रोल

गाजर में मौजूद मैगनीज, मैग्नीशियम  और कैरीटोनॉयड पाया जाता है। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। लेकिन डायबिटीज के मरीज इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से बचें।

वजन करे कम

गाजर के जूस में विटामिन बी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो ग्लूकोज, वसा और प्रोटीन को तोडऩे में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद फास्फोरस मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का काम करता है।

गाजर का जूस बनाने की विधि

गाजर का जूस बनाने के लिए गाजर के साथ-साथ  आंवला, धनिया, काली मिर्च, टमाटर और सेंधा नमक डालकर ग्राइंड कर लें। इसके बाद इसे छानकर छान लें। इसके बाद इसका सेवन करे। इसके अलावा आप गाजर का जूस भी पी सकते हैं। इसका सेवन आप रोजाना सुबह कर सकते हैं।

You might also like!