सात भागों में बनेगी 'श्रीमद् भागवतम्', मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान


मनोरंजन 10 September 2026
post

सात भागों में बनेगी 'श्रीमद् भागवतम्', मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

रामानंद सागर की ऐतिहासिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए 'सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट' ने अपनी महत्वाकांक्षी महाकाव्य फिल्म श्रृंखला 'श्रीमद् भागवतम्' का ऐलान किया है। 'भागवत महापुराण' पर आधारित इस फ्रेंचाइजी को कुल सात भागों में बनाया जाएगा। इसके पहले भाग 'श्रीमद् भागवतम् भाग 1: विष्णुराता' का टीजर पोस्टर जारी कर दिया गया है। 'विष्णुराता' का अर्थ 'विष्णु द्वारा संरक्षित' है और यह नाम भागवतम् महापुराण से लिया गया है।

फिल्म के टीजर पोस्टर में भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद देते हुए हाथ नजर आ रहा है। पोस्टर का स्वरूप आध्यात्मिकता और भारतीय परंपरा से जुड़ा हुआ है। इसके साथ 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र के साथ भागवतम् की गाथा के आरंभ का संदेश दिया गया है। पोस्टर सामने आने के बाद फिल्म की भव्यता और विषय को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

'श्रीमद् भागवतम् भाग 1: विष्णुराता' का निर्देशन आकाश सागर चोपड़ा और अमृत सागर चोपड़ा कर रहे हैं। निर्माताओं ने फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार करने की योजना बनाई है। फ्रेंचाइजी का पहला भाग 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की कहानी, कलाकारों और अन्य जानकारियों का खुलासा निर्माताओं की ओर से आने वाले समय में किया जाएगा।

You might also like!