रायपुर में आरपीएफ का 42वां स्थापना दिवस आज, परेड में दिखेगा जवानों का शौर्य


छत्तीसगढ़ 12 October 2026
post

रायपुर में आरपीएफ का 42वां स्थापना दिवस आज, परेड में दिखेगा जवानों का शौर्य

रायपुर 12 अक्टूबर  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज साेमवार काे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का 42वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। रेलवे वर्कशॉप ग्राउंड में आयोजित समारोह में आरपीएफ के जवान भव्य परेड के माध्यम से अनुशासन, साहस और कार्यकुशलता का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में आरपीएफ की महानिदेशक सोनाली मिश्रा सहित रेलवे एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट सेवा और उल्लेखनीय योगदान के लिए आरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर तीन राष्ट्रपति पुलिस पदक, 30 पुलिस पदक और एक जीवन रक्षा पदक प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम में आरपीएफ के विभिन्न दस्तों की ओर से आकर्षक प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसमें महिला दस्ता, कोरास कमांडो, डॉग स्क्वॉड और सेगवे दस्ते की प्रस्तुतियां प्रमुख रहेंगी। इन प्रदर्शनों के माध्यम से रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात जवानों की तत्परता, प्रशिक्षण और कार्यक्षमता का प्रदर्शन किया जाएगा।

समारोह में आधुनिक तकनीक पर आधारित सुरक्षा प्रणालियों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसमें ड्रोन निगरानी प्रणाली, ह्यूमनॉइड रोबोट ‘अर्जुन’ और आधुनिक डिजिटल सुरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। इन तकनीकों के माध्यम से रेलवे परिसरों और यात्रियों की सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के प्रयासों की झलक देखने को मिलेगी।

स्थापना दिवस समारोह के जरिए आरपीएफ के जवानों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और रेलवे संपत्ति एवं यात्रियों की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया जाएगा

You might also like!