राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि बुनियादी ढांचा वह आधारशिला है जिस पर आधुनिक राष्ट्रों का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ बुनियादी ढांचा रसद लागत को कम करता है, व्यापार को बढ़ावा देता है, निवेश आकर्षित करता है और उत्पादकता बढ़ाता है। रेल और राजमार्गों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि परिवहन के ये साधन देश के दूरस्थ क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास के अपार अवसर खोलते हैं। उन्होंने कहा कि ये केवल परिवहन प्रणालियाँ नहीं हैं, बल्कि आर्थिक विस्तार, सामाजिक समावेशन और राष्ट्रीय एकता के साधन हैं।
राष्ट्रपति ने आज राष्ट्रपति भवन में भारतीय रेलवे के परिवीक्षाधीन अधिकारियों और केंद्रीय अभियांत्रिकी सेवा (सड़क) के सहायक कार्यकारी इंजीनियरों के साथ बातचीत के दौरान ये टिप्पणियां कीं।











.jpg)





