आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर वाईआरएफ की फिल्म ‘अल्फा’
साल की मच अवेटेड फिल्म है. वहीं इस फिल्म की रिलीज की तारीख कई बार बदली जा चुकी
है. अब एक बार फिर वाईआरएफ ने अल्फा की रिलीज़ लिस्ट में आखिरी समय में कुछ बदलाव
किया है जिसके चलते आलिया भट्ट और शरवरी की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' अब उम्मीद से पहले सिनेमाघरों
में आ सकती है.
तय तारीख से पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘अल्फा’?
बता दें
कि पहले फिल्म की ऑफिशियल रिलीज़ डेट 10 जुलाई, 2026 तय की गई थी, लेकिन बॉलीवुड हंगामा की एक नई
रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज़ अब तय तारीख से एक हफ़्ता पहले
करने का फैसला किया है. अगर यह रिपोर्ट सही है, तो 'अल्फा' अब 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
क्यों एक हफ्ते पहले रिलीज होगी ‘अल्फा’?
रिपोर्ट के मुताबिक ‘अल्फा’ को तय तारीख से एक हफ्ते पहले रिलीज
करने का ये फैसला कथित तौर पर धमाल 4
के 3 जुलाई की रिलीज डेट से हटकर 17 जुलाई को रिलीज होने के बाद लिया गया है.
इससे यश राज फिल्म्स को बॉक्स ऑफिस पर कमाई का अच्छा मौका मिल जाएगा. रिपोर्ट के
मुताबिक एक सूत्र ने बताया, “3 जुलाई को अल्फा को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए सही तारीख
साबित हुई है, क्योंकि धमाल 4, जो उसी दिन रिलीज
होने वाली थी, अब 17 जुलाई को रिलीज हो
रही है. 3 जुलाई को कोई बड़ी
फिल्म रिलीज न होने के कारण, निर्माता आदित्य चोपड़ा को लगा कि अल्फा को सिनेमाघरों में
रिलीज करने के लिए यही सही तारीख है.” हालंकि यश राज फिल्म्स ने अभी तक नई रिलीज
डेट को ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है.
अल्फा के लिए जल्द रिलीज होना हो सकता
है फायदेमंद
वहीं
ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि यह बदलाव फिल्म के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, खासकर तब जब क्रिस्टोफर नोलन की
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' दोनों 17 जुलाई को रिलीज हो रही हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक एक ट्रेड एक्सपर्ट ने कहा,, "क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' भी 'धमाल 4' के साथ 17 जुलाई को रिलीज हो रही है.
नतीजतन, 'अल्फा' को अब
बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते का खुला समय मिलेगा, खासकर तब जब 10 जुलाई को कोई भी बॉलीवुड फिल्म
सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही है."
कई बार बदली जा चुकी है 'अल्फा' की रिलीज डेट
बता दें
कि 'अल्फा' की रिलीज की जर्नी काफी लंबी
रही है. फिल्म को पहले पिछले साल रिलीज करने की उम्मीद थी, लेकिन फिर इसे अप्रैल 2026 तक पोस्टपोन्ड कर दिया गया. बाद
में, मेकर्स
ने 10 जुलाई को रिलीज की तारीख तय की।. अब, खबरों के मुताबिक फिल्म आखिरकार एक
सप्ताह पहले रिलीज हो सकती है.













.jpg)


