धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रकाश राज की प्रतिक्रिया


मनोरंजन 25 July 2026
post

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रकाश राज की प्रतिक्रिया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की घोषणा के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। अभिनेता प्रकाश राज ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए छात्र आंदोलन और युवाओं की भूमिका की सराहना की है। धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद कई लोगों ने इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें अभिनेता प्रकाश राज भी शामिल हैं। प्रकाश राज इससे पहले भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हो चुके हैं और उन्होंने छात्र आंदोलन का समर्थन किया था।

प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया प्रधान के इस्तीफे से जुड़ी पोस्ट के बाद प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा किया। उन्होंने अपने पोस्ट में प्रदर्शन से जुड़े लोगों और युवाओं के समर्थन में खड़े लोगों को बधाई दी।

प्रकाश राज ने लिखा, “बधाई हो, मेरे प्यारे कॉकरोच। प्यारे सोनम वांगचुक सर और वे सभी लोग जो युवाओं के साथ खड़े रहे। आप लोगों ने साबित कर दिया है कि आप किसी सरकार को घुटनों पर ला सकते हैं।” उनकी इस प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। समर्थकों ने इसे छात्र आंदोलन की सफलता से जोड़कर देखा, जबकि विरोधियों ने इसे राजनीतिक बयान बताया। जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल हुए थे प्रकाश राज अभिनेता प्रकाश राज पहले से ही जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में रहे हैं। वह प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे और छात्रों की मांगों को लेकर अपनी बात रखी थी।


You might also like!