बिलासपुर की एंजेल चौकसे ने मिसेस इंडिया इंटरनेशनल क्वीन 2026 का जीता खिताब, परिवार काे दिया श्रेय

post

बिलासपुर की एंजेल चौकसे ने मिसेस इंडिया इंटरनेशनल क्वीन 2026 का जीता खिताब, परिवार काे दिया श्रेय

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर की एंजेल चौकसे ने मिसेस इंडिया इंटरनेशनल क्वीन 2026 का खिताब जीतकर शहर और प्रदेश का मान बढ़ा दिया है। एंजेल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय पूरे परिवार के विश्वास, सहयोग और प्रेरणा को दिया।

एंजेल ने शनिवार काे पत्रकारवार्ता में बताया कि दिल्ली के होटल लीला इंटरनेशनल में मिसेस इंडिया इंटरनेशनल क्वीन 2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें भारत के साथ सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, दुबई, कतर, अमेरिका और लंदन से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

वहीं एंजेल ने बताया कि कॉलेज के दिनों में मिले मिस हाेम साइंस खिताब के बाद से उनका सपना बड़े मंच तक पहुंचने का था, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण यह सपना पीछे छूट गया। पति और परिवार के सहयोग से उन्होंने 42 वर्ष की उम्र में करीब एक वर्ष तक फिटनेस, ग्रूमिंग, कैटवॉक, पब्लिक स्पीकिंग और व्यक्तित्व विकास पर कड़ी मेहनत की।

पांच दिनों तक चले प्रतियोगिता के विभिन्न चुनौतीपूर्ण राउंड पार करते हुए वे फाइनल तक पहुंचीं। एंजेल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने संयुक्त परिवार के विश्वास, सहयोग और प्रेरणा को दिया।

You might also like!