अफ्रीकी संघ की स्वास्थ्य एजेंसी, अफ्रीका रोग
नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने चल रहे इबोला प्रतिक्रिया अभियान में
सहायता के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए आपातकालीन निदान, उपचार
और चिकित्सा आपूर्ति का स्वागत किया है।
ये सामग्रियां युगांडा स्थित अफ्रीका सीडीसी के पूर्वी क्षेत्रीय
समन्वय केंद्र के माध्यम से भेजी गईं और इन्हें कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के
पूर्वी हिस्से में राहत कार्यों में सहायता के लिए भेजा गया। सीडीसी ने अफ्रीका के
साथ एकजुटता दिखाने के लिए भारत सरकार और वहां की जनता का आभार व्यक्त किया है।

















