प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कुरूद में स्वच्छता अभियान, पौधरोपण और स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

post

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कुरूद में स्वच्छता अभियान, पौधरोपण और स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

धमतरी, 10 जून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर पालिका परिषद कुरूद द्वारा विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बुधवार सुबह छह बजे से नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर के नेतृत्व में भारत माता चौक एवं केनाल रोड क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान नगर पालिका के स्वच्छता कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और पार्षदों के साथ अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर तथा विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर ने स्वयं श्रमदान करते हुए नाले में उगी बड़ी मात्रा में घास-फूस और चितावर की सफाई की। अभियान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हुए नागरिकों को साफ-सुथरे नगर निर्माण में सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया। इसके पश्चात स्वामी विवेकानंद मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम में नगर के स्वच्छता कर्मियों का सम्मान कर उन्हें स्वच्छता किट वितरित की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने स्वच्छता सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद मंगल भवन एवं केनाल रोड परिसर में पौधरोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण और हरित नगर के संकल्प के साथ पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को भारत के विकास, सुशासन, जनकल्याण, स्वच्छता, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित की है तथा विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। नागरिकों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा विकास के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, सभापति एवं पार्षदगण मिथलेश बैस, महेंद्र गायकवाड, राजकुमारी ध्रुव, मनीष साहू, रवि मानिकपुरी, कविता चंद्राकर, पूर्व पार्षद विनोद चंद्राकर, मालक राम साहू, प्रभात बैस, प्रकाश धीवर, संतोष बैस, गोकुल साहू, यतीश चंद्राकर, किशोर यादव, शरद पंडा, सूरज देवांगन, प्रवीण शर्मा, राजकुमार साहू, संतोष साहू, महेश साहू, नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेंद्र राज गुप्ता सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

You might also like!