सखी निवास एवं शक्ति सदन में संविदा भर्ती हेतु पांच अगस्त तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

post

सखी निवास एवं शक्ति सदन में संविदा भर्ती हेतु पांच अगस्त तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

जगदलपुर, 29 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति अन्तर्गत सखी निवास एवं शक्ति सदन में रिक्त पदों पर संविदा भर्ती हेतु जिले की वेबसाइट में पात्र-अपात्र की प्रारंभिक सूची 15 अप्रेल को तैयार कर 29 अप्रेल तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया था। प्राप्त दावा-आपत्ति आवेदनों का निराकरण उपरांत संशोधन कर पुनः संशोधित पात्र-अपात्र की सूची का अवलोकन जिले की वेबसाइट एवं कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जगदलपुर के सूचना पटल पर किया जा सकता है।

संबंधित आवेदकों के द्वारा उपरोक्त सूची का अवलोकन कर दावा-आपत्ति आगामी 5 अगस्त तक कार्यालयीन समय शाम 5.30 बजे तक स्वीकार की जाएगी। इस संबंध में कार्यालय में प्रदर्शित सूची अंतिम मानी जाएगी। आवेदक अपनी दावा-आपत्ति रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट या कोरियर के माध्यम से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जगदलपुर जिला बस्तर में प्रस्तुत कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम ई-मेल या कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत दावा-आपत्ति मान्य नहीं होगा।

You might also like!